Posts

Showing posts from October, 2018

नवरात्रि और व्रत वाला खाना

Image
"नवरात्रि और व्रत वाला खाना" 👉 नवरात्रि हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार हैं। जिसे पूरे भारत में बड़े उत्साह से मनाया जाता हैं। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द हैं, जिसका अर्थ हैं "नौ रातें"। इन "नौ रातों" और दस दिनों में देवी के नौ रूपों की पूजा कि जाति है। दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। . 👉 देवी माँ और खाने का एक अटूट बंधन हैं। जो हमे पौराणिक कथाओं से पता चलता हैं। एक कथा के अनुसार जब पृथ्वी पर पानी और अन्न की कमी की वजह से हाहाकार हो रहा था। तब माता पार्वती ने अन्नपूर्णा माँ का रूप धारण कर के लोगों का भरण पोषण किया था। इस वजह से अन्नपूर्णा माता को "खाने की देवी" कहा जाता है और इसलिए ही घर की बहू को भी अन्नपूर्णा माँ का रूप माना जाता है। 👉 हमे पोराणिक कथाओं से ये भी पता चलता है कि माता सीता भी बहुत अच्छा खाना बनाती थी। अयोध्या मे "सीता की रसोई" नाम से एक जगह भी है। इसी तरह द्रौपदी भी अपने मेहमानों की आवभगत के लिए प्रसिद्ध है, यह कहा जाता है कि इनकी रसोई से कोई भी बिना खाए नहीं जाता था। यहां तक कि जब द्रौपदी पांडवों के साथ जंगल में थ...